best womwns shoes

खून के ३३ ऐसे फैट्स जो आजतक आपने सुने या पढ़े नहीं होंगे ! (success के लिए ज्ञान जरुरी है )

खून के ३३ ऐसे जो आज तक आपने कही नहीं सुने होंगे और नहीं आप पहले से जानते होंगे ! हमारा उद्देस्य बस आपतक ऐसी जानकारियाँ  पहुँचाना है जो आपको success की ओर ले जाने में सहायक हो क्योकि success तभी मिलेगी जब आपको knowledge हो -


मानव शरीर में लहू का संचरण
लाल - शुद्ध लहू
नीला - अशु्द्ध लहू

लहू या रुधिर या खून एक शारीरिक तरल (द्रव) है जो लहू वाहिनियों के अन्दर विभिन्न अंगों में लगातार बहता रहता है। रक्त वाहिनियों में प्रवाहित होने वाला यहगाढ़ा, कुछ चिपचिपा, लाल रंग का द्रव्य, एक जीवित ऊतक है। यह प्लाज़मा और रक्त कणों से मिल कर बनता है। प्लाज़मा वह निर्जीव तरल माध्यम है जिसमें रक्त कण तैरते रहते हैं।



 मानव शरीर को चलाने के लिए खून की बड़ी आवश्यकता होती है अगर शरीर इसकी आपूर्ति बंद कर दें तो यह व्यक्ति के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। वैसे देखा जाए तो एक स्वस्थ्य मनुष्य में इतना खून होता है कि वह हर तीन महीने के बाद रक्तदान कर सकता है और सिर्फ इन तीन महीनों में ही शरीर इस रक्त की शरीर में पूर्ति कर देता है। आपने हमेशा रक्त के बारे में सिर्फ इतना ही सूना होगा कि यह लाल होता है और शरीर में इसकी सीमा 70 प्रतिशत होती है। लेकिन क्या आप खून के बारे में ओर भी कुछ जानते है, अगर नहीं तो आज हम आपको बताएंगे खून से जुड़ी कुछ खास बातें।


1. खून का पहला ट्रांसफर 1667 में दो कुत्तों के बीच किया गया था।

2. दुनिया का पहला ब्लड बैंक, 1937 में बनाया गया था।


3. हमारे शरीर में रक्त का 70 प्रतिशत भाग रेड ब्लड सेल के अंदर मौजूद हीमोग्लोबिन में, 4 प्रतिशत भाग मांसपेशियों के प्रोटीन मायोग्लोबिन में, 25 प्रतिशत भाग लीवर, अस्थिमज्जा, प्लीहा व गुर्दे में होता है और बाकि बचा 1 प्रतिशत रक्त प्लाजमा के तरल अंश व कोशिकाओं के एंजाइम्स में होता है।


4. एक बूंद खून में 10,000 वाइट ब्लड सैल और 250,000 प्लेटलेट्स होती है।


5. हमारी नसों में खून 400 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ता है और पूरे दिन में लगभग 9600 किमी की दूरी तय करता है।


6. कई बार जब हम आसमान की तरफ देखते है तो हमारी आँखो के सामने थोड़े सफेद-सफेद से डॉट्स घूमने लगते है। दरअसल ये हमारी white blood cells होती है।



7. रक्त कोशिकाओं को पूरी बॉडी का चक्कर लगाने में केवल 30 second लगते है, ये 20 सेकंड में 1,12,000 km की दूरी तय कर सकती है।


8. यदि हमारा दिल शरीर से बाहर खून पंप करे तो यह खून को 30 मीटर ऊपर उछाल सकता है।


9. मनुष्य का रक्त केवल 4 तरह (O, A, B, AB) का होता हैं लेकिन गायों में लगभग 800, कुत्तो में 13 और बिल्लियोंमें 11 तरह का रक्त पाया जाता हैं।



10. एक नवजात शिशु में सिर्फ 1 कप (250एमएल) खून होता है और एक जवान आदमी में लगभग 5 लीटर खून हो सकता है। मतलब, शरीर के कुल वजन का 7 प्रतिशत।


11. मौत के बाद शरीर का जो अंग धरती के सबसे नजदीक होता हैं खून का बहाव भी उसी तरफ हो जाता हैं और फिर खून जम भी जाता हैं एसा शायद गुरूत्वाकर्षण के कारण होता है।


12. यदि रक्त वाहिकाओं को सिरे से सिरे तक मिला लिया जाए तो ये 2 बार धरती को लपेट सकती है।


13. अभी तक कृत्रिम खून नही बनाया जा सका है। ये सिर्फ भगवान की देन है।


14. Red Blood Cells ये oxygen को लेकर चलती है और co2 को खत्म करती है।


15. White Blood Cells(श्वेत रक्त कणिनकाये  ): ये शरीर को बैक्टीरिया और वायरस से बचाता है।


16. Plasma(प्लाज्मा ): ये बॉडी में प्रोटीन लेकर चलता है ये खून को जमने से बचाता है।


17. Platelets: ये खून की जमने में मदद करती है, इन्हीं की वजह से चोट लगने के कुछ देर बाद खून निकलना बंद हो जाता है।


18. गर्भवती और स्तनपान करवाने वाली महिलाएं रक्तदान नहीं कर सकती।



 

19. शारीरक तौर पर एक ही समय पर पेशाब करना और रक्त देना असंभ्व है।


20. जेम्स हैरिसन, नाम का व्यक्ति पिछले 60 सालों में 1,000 बार रक्तदान कर चुका है और 20 लाख लोगों की जिंदगी बचा चुका है।


21. हर दिन दुनिया में 40,000 यूनिट खून की जरूरत पड़ती है। 3 में से 1 व्यक्ति को जीवन में कभी न कभी खून की आवश्यकता पड़ती है।


22. मजबूरी में नारियल पानी को ब्लड प्लाज्मा की जगह चढ़ाया जा सकता है।


23. स्वीडिश में जब कोई खून दान करता है तो उसे "Thank You" का मैसेज किया जाता है और ऐसा ही मैसेज तब भी किया जाता है जब उसका खून किसी के काम आता है।


24. एचपी प्रिंटर की काली स्याही खून से ज्यादा महंगी है।


25. ब्राजील देश में एक आदिवासी समूह है बोरोरो। हैरानी की बात ये है कि इस समूह के सभी लोगों का एक ही ब्लड ग्रुप 'O' है।


26. लगभग सभी में लाल रंग का खून पाया जाता है लेकिन मकड़ी और घोंघा में हल्के नीले रंग का खून पाया जाता है।



 

27. केकड़े का नीलम जैसा खून धरती पर इकलौता ऐसा पदार्थ है जिसका प्रयोग ड्रग्स में पाए जाने वाले दूषित पदार्थों का टेस्ट करने के लिए किया जाता है।


28. हमारे शरीर में लगभग 0.2 मिलीग्राम तक सोना होता है और इसकी सबसे आधिक मात्रा खून में पाई जाती है। 


29. सिर्फ मादा मच्छर ही खून चूसती है नर मच्छर शाकाहारी होते है ये सिर्फ मीठे तरल पदार्थ पीते हैं। मादा मच्छर अपने वजन से 3 गुना ज्यादा खून पी सकती है।


30. आपको लगता होगा कि मच्छर थोड़ा सा खून पीते है लेकिन आपको बता दे कि 12 लाख मच्छर आपका पूरा खून चूस जाएगे।


31. मच्छर 'ओ' ग्रुप का खून चूसना पसंद करते है।


32. जापान में लोग ब्लड ग्रुप के माध्यम से ही आदमी के व्यक्तित्व का अंदाजा लगा लेते हैं।

33. 40,000 लोगों के खून में से 8 ग्राम सोना निकाला जा सकता है। 

ख़ुश रहो ☺


Comments

Post a Comment

नमस्ते दोस्तों अगर आपको कुछ पूछना हो तो आप comment कर के पूछ सकते है मैं अवस्य ही आपकी समस्या का समाधान करूँगा

Popular posts from this blog

हम मैथ्स क्यों भूल जाते है कोई movie नहीं भूलते ! (success के लिए ज्ञान जरुरी है )

Five ways to be successful in student life(विद्यार्थी जीवन में सफल होने के पांच उपाय ) (success के लिए ज्ञान जरुरी है ).

क्या iq लेवल के अच्छा न वजह से आपका दिमाग कमजोर है तो जाने iq लेवल कैसे बढ़ाये (success के लिए ज्ञान जरुरी है )